राजनीति

मैं घायल हूँ, इसीलिए घातक हूँ: राघव चड्डा

वीडियो जारी कर दिया AAP के आरोपों का जबाब। चीखने-चिल्लाने और माइक तोड़ने के लिए संसद नही गया था।

राघव चड्डा आम आदमी पार्टी ओर उनके राज्य सभा सांसद राघव चड्डा के बीच उपजा हालिया विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। संसद में आम आदमी पार्टी द्वारा राघव चड्डा को सदन में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज खुद राघव चड्डा ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर खुलकर जबाब दिया और दावा किया कि उनके खिलाफ एक स्क्रीप्टेड प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है।
वीडियो की शुरुआत में राघव चड्डा ने कहा कि कल से उनके खिलाफ एक ही भाषा में आरोप लगाए जा रहे है जो स्क्रिप्ट के तहत बुलवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों का कोई जबाब नही देना चाहते थे लेकिन एक झूठ को सौ बार बोलने पर वह भी सच ही प्रतीत होता है । इसलिए वह एक एक झूठ के दावों की पोल खोलने आये है।
राघव चड्डा के मुताबिक कल से उन पर तीन आरोप लगाए जा रहे है। पहला यह कि सदन से जब विपक्ष वॉकआउट करता है तो वह सदन में ही बैठे रहते है । वीडियो में राघव चड्डा ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा विपक्ष का साथ दिया है और कभी भी वॉकआउट के समय सदन में नही बैठे रहें । राघव ने कहा कि संसद के सीसीटीवी फुटेज से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
दूसरे आरोप पर राघव ने दावा किया कि उनके बारे में चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटाने वाली याचिका पर हस्ताक्षर ना करने का दावा किया जा रहा है जो की सरासर गलत है। राघव के मुताबिक आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने उन्हें औपचारिक तौर पर कभी भी इस बारे में जानकारी नही दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के ही आधा  दर्जन से ज्यादा सांसदों ने भी उस याचिका पर हस्ताक्षर नही किये है।।राघब के मुताबिक सिर्फ 50 सांसदों के हस्ताक्षर से ही यह याचिका स्वीकार हो जाती तो फिर उनके हस्ताक्षर ना करने पर इतना शोर क्यों किया जा रहा।
तीसरे आरोप जो कि सरकार के खिलाफ मुद्दे ना उठाने और डरने की बात पर आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि उनका काम संसद में जाकर चीखने चिल्लाने ओर माइक तोड़ने का नही था। देश के करदाताओं के पैसे पर वो संसद में थे और उन्हीं करदाताओं की समस्याओं को उन्होंने सदन में रखा। पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर यात्रियों की परेशानी को उन्होंने खुलकर सदन के पटल पर रखा।
वीडियो के आखिर में राघव चड्डा ने कहा कि उन पर लगाये हर आरोप का वो जबाब देंगे और चुप नही रहेंगे । साथ ही उन्होंने आखिर में कहा कि  मैं घायल हूँ इसलिए घातक हूं। देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button