स्पोर्ट्स
आईपीएल 2026 का आगाज आज से, खूब बरसेंगे चौके-छक्के
विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी फैंस की नजर
टाटा आईपीएल 2026 का पहला मैच आज, शनिवार 28 मार्च 2026 को खेला जाएगा| यह उद्घाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है | ipl 2026 सीजन में RCB की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, जबकि SRH की कप्तानी पैट कमिंस संभाल रहें थे, लेकिन शुरुआती मैचों में उपलब्ध ना होने के चलते टीम कि कमान ईशान किशन को सौंपी गई है| बीसीसीआई ने आम चुनावों के कारण शेड्यूल को दो चरणों में जारी किया है। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई 2026 को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। आज के शुरुआती मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली के ऊपर रहेंगी| 