स्पोर्ट्स

रन चेज में फिर मास्टर साबित हुए रन मशीन विराट कोहली, सनराइजर्स के खिलाफ फिर गरजा बल्ला |

आईपीएल 2026 का पहला मैच हुआ एकतरफा, पूर्व चैंपियन ने दिखाई बादशाहत 

रन चेज में फिर मास्टर साबित हुए रन मशीन विराट कोहली, सनराइजर्स के खिलाफ फिर गरजा बल्ला |

विराट कोहली

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है| कल 28 मार्च शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में पिछली विजेता टीम आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से पराजित कर दिया| आरसीबी ने सनराइजर्स दिए गए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पहला मुकाबला अपना नाम किया| इस मुकाबले में एक बार फिर चेज मास्टर विराट कोहली के प्रदर्शन ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया| आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल रन चेज में विराट कोहली अब तक 4027 रन बना चुके हैं| दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर है, जिन्होंने 3285 रन बनाए है | पूर्व भारतीय कप्तान ओर मुंबई इंडियन के बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर विराजमान हैं | शिखर धवन ओर रॉबिन उथप्पा इसके बाद क्रमश चौथे ओर पांचवें नंबर पर है |

विराट कोहली का बल्ला पिछले मुकाबलों में सनराइजर्स के खिलाफ जमकर रन उगल रहा हैं| पिछले पाँच मुकाबलों की बात करें तो कोहली ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगी है | 100,42,51,43, ओर 69 नाबाद रन कोहली ने पाँच पारियों में बनाए हैं| इस मुकाबले को अपने नाम करने के बाद अब आरसीबी के फैंस को उम्मीद है की पिछले साल की तरह टीम एक बार फिर आईपीएल में यादगार प्रदर्शन करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button