उत्तराखंडक्राइम

चमोली: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल।

दूरस्थ क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना से महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

चमोली: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल।
चमोली ( नन्दानगर) : उत्तराखंड के सुदूर जनपद चमोली में नाबालिग छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवर्ति का युवक है जो पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
चमोली पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि 26 मार्च को एक नाबालिग छात्रा अपनी शिक्षिका के घर से किताब लेकर वापस अपने घर को जा रही थी। इसी दौरान नन्दानगर क्षेत्र के पुराना बाजार पुल के पास आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया।
परिजनों द्वारा पुलिस को तत्काल सूचना दी गयी जिसके बाद आरोपी मनोज कुमार निवासी ग्राम सैती के खिलाफ वांछित धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मनोज कुमार पूर्व में भी कई आपराधिक कृत्य कर चुका है और दबंगई से लोगों को परेशान करता आया है। लेकिन स्थानीय लोग उसकी दबंगई के चलते ज्यादातर चुप ही रहते थे।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में महिला सुरक्षा को लेकर कोई ढील ना देने की बात कही गयी है साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और जरूरी कार्रवाई करने का भी दावा किया गया है।  इस घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी लोग खौफजदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button