स्पोर्ट्स

मुकुल चौधरी: मैच जिताऊ पारी खेल रातों-रात सुपर स्टार बना झुंझुनू का लाल।

केकेआर के खिलाफ़ हार के कगार पर खड़ी लखनऊ को मिला मुकुल का साथ ।आखिरी ओवरों में सात छक्के और दो चौके जड़कर लखनऊ की झोली में डाला मुकाबला।

mukul choudhary
mukul

आईपीएल 2026: बीती रात कोलकत्ता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन के मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों ने एक नए सुपर स्टार को उभरते देखा। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले 22 साल के मोहित चौधरी ने आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में उस वक्त मैदान में एंट्री ली जब लखनऊ की टीम हाथ खड़े करने ही जा रही थी । मैदान पर मोहित का बल्ला जब चला तो फिर मैच जीता कर ही वापस ड्रेसिंग रूम में लौटा। रातों रात सुपर स्टार बने मोहित चौधरी को मैन ऑफ द मैच के पुरुस्कार से नवाजा गया।

09 अप्रैल 2026 को जब कोलकत्ता में रात का अंधेरा धीरे धीरे बढ़ते हुए अंधेरे की सीमाओं को विस्तार दे रहा था उसी वक्त लखनऊ सुपर जॉइन्ट के डग आउट में बैठा एक नौजवान अपने सपनो को हकीकत का जामा पहनाने के लिए कमर कस कर तैयार था। धीरे धीरे रात बढ़ती गयी और इस नौजवान के सपने भी हकीकत का रूप लेने लगे। मध्य रात्रि जब पूरा देश अंधेरी रात में अपने टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर नजरें गढ़ाए था उसी वक्त यह नौजवान बिना डरे बिना थके अपने सपनो को हकीकत में बदलकर एक सुपरस्टार बन रहा था। जी हां राजस्थान के रहने वाले मुकुल चौधरी के लिए ये रात कभी ना भूलने वाली थी और यही हाल क्रिकेट प्रेमियों का भी था।
कोलकत्ता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन का स्कोर खड़ा किया। उम्मीद की जा रही थी कि मार्करम, मार्श, पंत और पूरन जैसे सितारों से सजी लखनऊ की टीम इस स्कोर को आसानी से पार कर लेगी। लेकिन कोलकत्ता की गेंदबाजी के आगे लखनऊ की टीम बिखरने लगी और एक वक्त हर का साया टीम के ऊपर मंडराने लगा था। मोहमद शामी जिस वक्त आउट होकर वापस लौटे उस वक्त टीम का स्कोर महज 128 रन था और उसके 7 विकेट आउट हो चुके थे। अब लखनऊ की सारी उम्मीद मुकुल चौधरी के कंधों पर थी। मुकुल ने आईपीएल नीलामी में अपने ऊपर किये लखनऊ के निवेश को सही साबित किया और वो पारी खेल दी जिसके सपने हर खिलाड़ी देखा करता है।
27 गेंदों पर 54 नॉट आउट जिसमें 7 छक्के ओर 2 चौकें शामिल थे। अपनी इस पारी में मुकुल ने अपने दो छक्कों से हर किसी को अचंभित कर दिया। पहला अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी की तरह हैलीकॉप्टर शॉट पर लगाया छक्का ओर आखिरी ओवर में कवर के ऊपर से लगाया निर्णायक छक्का। घरेलू क्रिकेट में अपने जबरदस्त फिनिशिंग स्टाइल के लिए पहचान रखने वाले मुकुल का आईपीएल बेस प्राइस 30 लाख रुपये था लेकिन लखनऊ ने 2 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
राजस्थान के झुंझुनू शहर से आने वाले मुकुल के गांव के अधिकांश युवा भारतीय सेना में है लेकिन मुकुल का कहना है कि वह भी क्रिकेट में अपना काम कर रहे है जैसा फौजी सीमाओं पर करते है। राजस्थानी खाने के शौकीन मुकुल को राजस्थान का चूरमा बेहद पसंद है। अपने पिता के सपनो को पूरा करने में जुटे मुकुल के मुताबिक बल्लेबाजी करते वक्त वे सिर्फ अपने शॉट ओर गेंद पर ध्यान देते है गेंदबाज कौन है इस बारे में नही सोचते।
क्रिकेट एक्सपर्ट के मुताबिक मुकुल बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी करते है साथ ही घरेलू क्रिकेट में उनके फिनिशर के रोल को खूब सराहना मिली है। ऐसे में वर्तमान में फिनिशर के तौर पर टीम का हिस्सा बनें रिंकू सिंह के साथ आने वाले समय में उनका मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button